उत्तराखंडदुर्घटना
by cradminAugust 23, 2025August 23, 202509
Share0
देहरादून, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुना घाटी में आई भीषण जल आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जिले के स्याना चट्टी क्षेत्र में आई आपदा पर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी और ज्ञापन सौंपा।
चौहान ने बताया कि स्याना चट्टी में कुपड़ा कुनसाला गाड़ के मुहाने पर भारी भूस्खलन से मलबा यमुना नदी में गिरने के कारण नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते सैकड़ों घर झील के पानी में डूब गए हैं और यह झील ओजरी, पाली गाड़, कुथनोर, खराड़ी, गंगनानी से लेकर बड़कोट तक भारी तबाही का कारण बन सकती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस अप्राकृतिक झील का शीघ्र निस्तारण कराया जाए, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जाए और स्याना चट्टी से बड़कोट तक हो रहे भूमि कटाव पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की गंभीरता को समझते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…