थराली में फटा बादल, घर-दुकानों में घुसा मलबा, कई वाहन दबे

सड़क मार्ग ठप, थराली-देवाल-नारायणबगड़ ब्लॉकों में स्कूल बंद
सीएम धामी ने जताया दुख, स्थिति पर खुद रख रहे नजर
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बादल फटने से हालात भयावह हो गए। थराली तहसील के टूनरी गदेरा और आसपास के इलाकों में अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा सहित कई जगहों पर मलबा भर गया। घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए।
राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरएफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी की टीमें रवाना हो चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, एक युवती समेत दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
तहसील परिसर के राड़ीबगड़ क्षेत्र में बरसाती गदेरा उफान पर आ गया जिससे एसडीएम आवास भी मलबे से प्रभावित हुआ। देर रात एसडीएम और अन्य अधिकारी सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। थराली-ग्वालदम मार्ग और थराली-सागवाड़ा मार्ग भी भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हो गए हैं।
सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉकों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
सीएम धामी ने जताया दुखमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में बादल फटने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस राहत-बचाव कार्य में पूरी तरह जुटे हुए हैं और वे स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

40 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago