पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की –

 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नगर निगम की निर्वाचित पार्षद  बरखा पाल, वरिष्ठ समाजसेवी  महेश पाल एवं छात्र नेता  दिवाकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार एवं कैबिनेट मंत्री  खजान दास ने सभी नवागंतुकों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमालाएं भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
 
कैबिनेट मंत्री  खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
 
प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
 
श्री महेश पाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रहित, जनसेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
 
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी  जगमोहन रावत,  रजनीकांत नौटियाल,  राहुल लारा , सचिन आनंद सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

13 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

28 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago