ऑपरेशन प्रहार: छात्रों को बेचने जा रहा था स्मैक, दून पुलिस ने दबोचा; 6 ग्राम स्मैक बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, 29 जुलाई। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान में प्रेमनगर पुलिस ने एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹2 लाख कीमत की 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
 
पुलिस के अनुसार, कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 28 जुलाई को अमन कुमार (28) निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पैसों की जरूरत के चलते स्मैक खरीदी थी और उसे देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने स्मैक एक युवक से खरीदी थी, जिसका नाम-पता उसे नहीं मालूम।
 
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
 
बरामदगी: 6.00 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹2 लाख)
 
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अमित शर्मा (चौकी प्रभारी झाझरा), कांस्टेबल निर्भय नारायण एवं कांस्टेबल वीरेंद्र यादव।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में विकास को सांस्कृतिक पहचान,…

22 minutes ago

अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक –

 देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में…

42 minutes ago

लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यानिकी और आधुनिक कृषि…

1 hour ago

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

2 hours ago

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

2 hours ago