Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला के पास गंगा में नहाने गया सीतामढ़ी बिहार निवासी एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि चार युवक की दोपहर करीब 2:00 बजे ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप गंगा नहाने गए थे। गंगा में नहाते समय एक युवक आदित्य कुमार (23 वर्ष) पुत्र अजय कुमार निवासी सनवर्षा, थाना सनवर्षा जिला सीतामढ़ी, बिहार गंगा में कुछ आगे बढ़ा तो तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।कुछ दूर तक बहने के बाद वह लहरों में ओझल हो गया। उसके तीन अन्य साथियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि चारों युवक चोपता घूमने गए थे, वहां से लौटते समय हुए यहां नहाने के लिए रुके थे।
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…