उत्तराखंड
Share0
Advertisement
*नशा मुक्ति अभियान के लिए आयोजित हुई मैराथन दौड़।*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिले में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को 14 किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने हरी झण्डी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। आज प्रात 8ः30 बजे नये बस अडडे से घिंघरण मोटर मार्ग पर चयनित स्थल तक 14 किलोमीटर मैराथन दौड आयोजित गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था जिसमें 133 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं इस दौरान सिग्नेचर कैपेन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा इस मैराथन का मुख्य उदेश्य नशे की दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। कहा कि आज का युवा नशे में अपना जीवन बर्बाद कर रहा है। हमें उनको नशे से दूर ले जाना है।मैराथन दौड में प्रथम तीन विजेताओं को चैक के माध्यम से प्रथम पुरस्कार दिनेश चंद्र को 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजय सिंह को 1500 रुपये व तृतीय पुरस्कार चन्दन सिंह नेगी को 700 रुपये का चैक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बालिकाओं में अन्जू,कलावती,आरूषि,दीया व सावित्री तथा बालकों में अमन ठाकुर, रोहित राणा व रितुल परिहार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Share0
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint State Disaster Response Force (SDRF) and Nehru Institute…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint SDRF and NIM team recovered two unidentified bodies—a…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…