डीएम की अध्यक्षता में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की प्रबंधन समिति की बैठक – my uttarakhand news




उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*डीएम की अध्यक्षता में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी की प्रबंधन समिति की बैठक*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में विद्यालय प्रबंधन एवं सलाहकार समिति की बैठक ली। उन्होंने विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सदस्यों के साथ विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालय में पठन-पाठन के अलावा बच्चों को विभिन्न क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी देकर उनकी कैरियर काउंसलिंग की जाए। ताकि यहां से निकलने के बाद बच्चे अपनी रूचि के अनुसार अपनी प्रतिभा को लेकर आगे बढ सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक बुधवार को विद्यालय परिसर में कैंप लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई जाए।  जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में छात्रावास के पीछे भूस्खलन क्षेत्र के उपचार के लिए वन, सिंचाई एवं पशुपालन अधिकारियों के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में खेल मैदान विस्तारीकरण और प्रार्थना स्थल पर टिन शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। लोक निर्माण विभाग को शैक्षणिक भवन के समीप मुख्य सड़क का सुधारीकरण और एनएचआईडीएस के माध्यम से विद्यालय के दोनों गेट के समीप सड़क किनारे साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। विद्यालय के कूडा निस्तारण के संबध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीपलकोटी नगर पंचायत के माध्यम से कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन की जानकारी दी जाए और सूखे कूड़े का नगर पंचायत के माध्यम से निस्तारित करें। बैठक में विद्यालय की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए उनका समाधान किया गया।  जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर कक्षा कक्षों, आर्ट रूम, भौतिक विज्ञान लैब, गणित, भाषा व कम्प्यूटर लैब और लाइब्रेरी सहित हॉस्टल में बच्चों के आवासीय कक्षों का निरीक्षण भी किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 193 छात्र व 133 छात्राएं सहित कुल 326 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विगत वर्ष में कक्षा 10 और कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से जनपद के कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बच्चों को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने का अनुरोध के साथ विद्यालय की विभिन्न समस्या और मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। बैठक में अभिवावकों ने भी अपने सुझाव दिए।  प्रबंधन समिति की बैठक में सीएमओ डा0 राजकेश सिंह पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदल सिंह दिगारी, उप प्रधानाचार्य महेश भारद्वाज, अभिभावक अतुल शाह आदि मौजूद थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…

40 minutes ago

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…

2 hours ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

2 hours ago

कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित

जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

4 hours ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

4 hours ago