Categories: hindiUttarakhand

मातृत्व अवकाश, इमरजेंसी लीव और भी कई भत्ते; उत्तराखंड में होमगार्डों के लिए बड़े ऐलान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश, होमगार्डों को 12 दिन का आकस्मिक अवकाश और अन्य भत्ते देने की घोषणा की। सीएम ने सोमवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस के मौके पर यह ऐलान किया। उन्होंने वर्दी भत्ता दोबारा लागू करने समेत होमगार्ड जवानों के लिए कुल सात घोषणाएं कीं। इनसे 5600 होमगार्डों को लाभ मिलेगा। इनमें 550 करीब महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।
होमगार्ड के 63वें स्थापना दिवस पर ननूरखेड़ा में आयोजित रैतिक परेड का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा और समर्पण से ड्यूटी करते हैं। वे यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ तमाम बड़े आयोजन संपन्न कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार भी समय-समय पर उनके हित में निर्णय लेकर उनके काम को सम्मान देती है।
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्दी, भोजन समेत कई भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया। ननूरखेड़ा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त और दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए।
आश्रितों को दी सहायता राशिमुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड देवेंद्र सिंह की पत्नी पूजा सिंह और धीरज कुमार की पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए। इसके अलावा सेवा से अलग हो चुके होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमांडर चतर सिंह और रोशन लाल को एक-एक लाख की सहायता राशि का चेक दिया गया।
होमगार्डों के लिए क्या बड़े ऐलान हुएहोमगार्ड जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने का फैसला। महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश मिलेगा। 9000 फीट से ऊपर तैनाती पर पुलिस-एनडीआरएफ की तरह 200 रुपये प्रोत्साहन राशि। एसडीआरएफ ट्रेनिंग प्राप्त होमगार्ड को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। वर्दी भत्ता दोबारा शुरू, सभी जवान होंगे लाभांवित। भोजन भत्ता 100 से बढ़ाकर 150 रुपये किया गया। ट्रेनिंग भत्ता 50 से बढ़ाकर 140 किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

4 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

25 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

1 hour ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago