Mausam Update : हरियाणा में बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, 27-28 अक्टूबर के दौरान आंशिक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बिखराव वाली खंड छिट-पुट बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और सुबह-शाम की हल्की ठंड में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के चक्रवात का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश , बिहार, उत्तराखंड तक देखने को मिलेगा। वहीं मोंथा’ के चलते आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु में 28 से 31 अक्तूबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 28 व 29 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई व उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…