Air quality : उत्तराखंड के कई शहरों में इन दिनों हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश में धूल के कणों के बढ़ने से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक होता जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत इन शहरों में विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़कों की नियमित सफाई, पानी के छिड़काव और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर उन पर कार्यवाही भी की जा रही है।
मौसम में बदलाव और निर्माण गतिविधियों के चलते धूल के कण तेजी से बढ़ रहे
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इन शहरों को ‘नॉन-अटेनमेंट सिटी’ की श्रेणी में रखा गया है, जहां वायु गुणवत्ता मानक लगातार निर्धारित सीमा से अधिक पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और निर्माण गतिविधियों के चलते धूल के कण (PM10 और PM2.5) तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कचरा या लकड़ी न जलाएं, निर्माण सामग्री को ढककर रखें और वाहन का नियमित प्रदूषण जांच कराएं, ताकि मिलकर शहर की हवा को स्वच्छ रखा जा सके।
सिमरन बिंजोला
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…