Subscribe for notification

उत्तराखंड में चटक धूप के बीच पारा सामान्य से ऊपर, पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार (17 फरवरी) से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए नवीन पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
मौसम की स्थिति 18 फरवरी को भी लगभग इसी प्रकार बनी रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक मौसम शुष्क और साफ रहने का क्रम जारी रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बदलते मौसम का तापमान पर ज़्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया
उधर रविवार को मैदानों से लेकर पहाड़ों तक चटक धूप खिलने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। मौसम के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक है।
रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग 2 डिग्री ऊपर (11.2 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत मिले हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Proposal on ‘inclusive & disaster-sensitive development’ of Mussoorie submitted to CM

By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…

10 hours ago

GMVN to revise tariffs ahead of Char Dham Yatra: Jain

Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…

10 hours ago

Public response to Cong protest was poor: Deepti Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…

10 hours ago

Drishti Eye Institute launches most advanced Retina Imaging System in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…

10 hours ago