देहरादून: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जनपद देहरादून के आसन बैराज, विकासनगर, में हरित योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”
( Yoga For Healthy Aging) निर्धारित की गई है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सविता कोठियाल के निर्देशो के क्रम में आयोजित इस विशेष योग सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद पटेल पार्षद हरबर्टपुर द्वारा भगवान धन्वन्तरि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि प्रातः 7 बजे से 08:00 बजे तक चले इस सत्र में योग अनुदेशक अंकुश कुमार, प्रताप सिंह एवं शर्मिला ने योग सत्र का संचालन किया। योग अनुदेशक द्वारा उपस्थित जनसमूह को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का बेहतरीन अभ्यास कराया गया। योग शिविर मे 48 लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक एवं हरित वातावरण में, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक जन जागरूकता पैदा की जा सके।
मंच का संचालन डॉ० प्रीति मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ० प्रीति मिश्रा (नोडल अधिकारी), डॉ० सरिता राय, नन्दिता बिष्ट एवं यशोधा फार्मेसी अधिकारी, सतपाल गुलेरिया, भूपेन्द्र सिंह रावत कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान का वितरण किया गया।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…