बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके,तीव्रता 3.4; कोई नुकसान नहीं – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है।
भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है।
प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के बाद से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमें तैयार रखी गई हैं।
अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही कहा गया है कि यदि कहीं कोई असामान्य स्थिति या नुकसान होता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
सभी तहसीलों से राहत की खबर
जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। हालात पूरी तरह सामान्य बने हुए हैं।
 

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला; कॉकरोचों के आंदोलन पर CM धामी बोले- चुनाव पर कोई असर नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून; आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि…

1 hour ago

देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

लिंगानुपात में असमानता वाले गांवों को रेड जोन में किया जाएगा चिह्नित, भ्रूण लिंग परीक्षण…

4 hours ago

नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता एवं ड्रग्स टेस्टिंग अभियान, दो नई टेस्टिंग मशीनों के लिए धनराशि…

4 hours ago

BJP’s Ravindra Jugran seeks probe into govt & public land in merged Gram Panchayats

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: BJP State Spokesperson Ravindra Jugran met Dehradun Mayor…

4 hours ago

Gov unveils ‘TB Seal’ to raise public awareness about Tuberculosis

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) unveiled the…

5 hours ago