बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत; 34 घायल, कई की हालत गंभीर – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़/बैतडी। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतडी से बजांग जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसा पुरचूंणी नगरपालिका-7 के बड़गांव मोड़ पर हुआ। बस संख्या सु.प.प्र. 02001 ख 1119 पुरचूंणी के भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। अचानक मोड़ पर बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
रातभर चला रेस्क्यू अभियान
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
5 घायलों ने डडेलधुरा अस्पताल में दम तोड़ा
2 लोगों की मौत कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई

घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल हुए 25 लोगों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
चालक हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने बस चालक वीरेंद्र बुढा को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चढ़ाई वाले मार्ग पर वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।
इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में शोक की लहर है और कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
 

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

59 minutes ago

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी

सहसपुर में ₹326.64 करोड़ की जलाशय परियोजना और नैनीताल में ₹382.40 करोड़ की खैरना बैराज…

2 hours ago

विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत धारा-34 और धारा-33ए…

2 hours ago

आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की अधिकारियों को अलर्ट मोड में…

2 hours ago