Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा निवेश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : अमित शाह – Uttarakhand

Investment will prove to be a milestone for the development of Uttarakhand, employment opportunities will increase: Amit Shahइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी उत्तराखंड आता हूं, नई ऊर्जा लेकर जाता हूं, क्योंकि यहां चारों दिशाओं में देवी देवताओं, अध्यात्म जगाने वाले संतों का आशीर्वाद आने से ही प्राप्त होता है। एक ओर पर्वत की चोटियां पूरे भारत को ही नहीं,दुनिया को अध्यात्म की ऊंचाई पर ले जाने का काम करती हैं। प्रकृति का यहां अनूठा संगम देखने को मिलता है। आज उत्तराखंड के विकास उत्सव के लिए आया हूं। 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखकर दिया कि 3.56 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है। पुष्कर एमओयू लाने में नहीं जमीन पर लाने में पर क्रम है।गृहमंत्री शाह ने 3.56 लाख करोड़ रुपये के हुए एमओयू के सापेक्ष एक लाख करोड़ की आज रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ग्राउंडिंग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर और उनकी टीम को बधाई।कहा कि मैदानी राज्य में इनवेस्टमेंट लाना और पहाड़ी राज्य में इन्वेस्ट लाना पहाड़ चढ़ने से भी ज्यादा है। पुष्कर की देन है कि यहां एक लाख करोड़ का इनवेस्ट हुआ है। 81 हजार रोजगार, और ढाई लाख नए रोजगार बनने का अवसर है। औद्योगिक विकास और पर्यावण के बीच संतुलन स्थापित किया नीति में पारदर्शिता, क्रियान्वयन सहित अन्य कार्य में पुष्कर ने विकास की लकीर को खींचा है।पांच लोकार्पण और 14 शिलान्यास, 1271 करोड़ के अलग अलग कार्य की शुरुआत हुई। यहां के वासी राज्य की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे तो विपक्ष इनपर अत्याचार कर रहे थे। इस वक्त पीएम अटल बिहारी वाजपेई थे। वह छोटे राज्य की संकल्पना सफल होने को संशय में थे। लेकिन पीएम वाजपेई ने तीन नए राज्य बनाए, उसमें उत्तराखंड भी शामिल है। 2014 में पीएम मोदी आए,तब से डबल इंजन की सरकार चल रही है।पीएम मोदी ने शिक्षा के साथ उद्योग आदि में जय रिकॉर्ड बनाया। 10 साल में 60 प्रतिशत वृद्धि विकास में हुई है। 45 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन, सड़क आदि कार्य हुए। अटल वाजपेई ने देश को अर्थव्यवस्थाe 11 वें नंबर पर लाए और मोदी ने इसे चौथे नंबर पर लाए। डायरी में लिख लेना 2027 में हम विश्व के तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होंगे। 76 प्रतिशत निर्यात बढ़ा है। एक जमाने में कहते थे कि इंफ्रास्ट्रक्चर से देश का विकास नहीं होगा, यह मिथ्या लोगों की दूर कर दी है।उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा देश में 16 करोड़ नल, 12 करोड़ घर में शौचालय, 13 करोड़ घरों में एलपीजी, 3 करोड़ के बिजली और चार करोड़ लोगों को घर देने का कार्य भाजपा ने किया। इन सब के साथ 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए है । पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित देश का संकल्प लिया है। जब तक छोटे राज्य आगे नहीं बढ़ेंगे विकास नहीं हो पाएगा। इस लिए सरकार छोटे और पूर्वी राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।उत्तराखंड में जहां देवी देवता विराजमान हो वहां विकास कोई नहीं रोक सकता। बस जरूरत थी कि उद्योग के प्रति रेड कार्पेट बिछाने की, जो सरकार कर रही है। अच्छी कानून और व्यवस्था सीएम धामी लाए हैं। जरूरत थी 365 दिन पर्यटक आते रहें, वो भी धामी ने बनाया है। पीएम मोदी ने भी उत्तराखंड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।आल वेदर रोड के लिए पीएम मोदी खड़े हुए और काम शुरू हुआ। पूरा होने के बाद 12 मास पर्यटक आयेंगे। आने वाले दिनों में विश्व से पर्यटकों को यहां खींचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए कई ऐसे सड़क बनाए जो दिल्ली को जोड़ते है। ट्यूरिज्म, एमएसएमई, दिल सिटी, सर्विस सेक्टर, आयुष सहित अन्य पॉलिसी बनने से उद्योगपतियों के लिए सरलीकरण का काम पुष्कर सिंह धामी ने किया है।आयुर्वेद, जैविक, आयुष सहित चार चीजें प्रदेश के विकास का आधार है। हरिद्वार, देहरादून, में प्लग एंड प्ले की सुविधा होगी। धामी के नेतृत्व में विकास आगे बढ़ रहा है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार चली उत्तराखंड को पर्यटन आदि के लिए 53 हजार करोड़ दिया। मोदी ने 10 वर्ष एक लाख 86 हजार करोड़ यानी साढ़े तीन गुना अधिक दिया। मुख्यमंत्री धामी को हार्दिक बधाई। बड़ा अचीवमेंट है। थके बगैर बाकी का 2.54 भी धरातल पर उतारिए।इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, उद्योगपति पवन अग्रवाल, सुनील राय मौजूद थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुछ दिन पहले ही दिया था बीजेपी से इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व बीजेपी नेता और जाने-माने चेहरे रामशरण नौटियाल…

55 minutes ago

उत्तराखंड में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस चुनाव मोड में आई; किसे-कहां कमान; देखे पूरी लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून; कांग्रेस ने उत्तराखंड में जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। साथ…

2 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 23 अक्टूबर से ईवीएम की जांच –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

2 hours ago