देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर विशेष पूजा अर्चना कर सभी के मंगल की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख सुख समृद्धि की भी कामना की। उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां के नौ रूपों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…