देहरादून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों को परीक्षा, प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षा में पास होने का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए छात्र 2,500 रुपये शुल्क देकर विवि में पांच अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी श्रीवास्तव के मुताबिक, सेमेस्टर पद्धति में संचालित सत्र 2018-21 और 2019-22 और वार्षिक पद्धति में संचालित सत्र 2019-22 के संस्थागत छात्र जो कुछ विषयों में अंकसुधार, आंतरिक परीक्षा व प्रायोगिक परीक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्हें वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत महाविद्यालय स्तर पर विवि के परीक्षा पैटर्न पर अंतिम मौका दिया गया है।
कुलपति के निर्देश पर पांच अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए विवि परिसर और राजकीय महाविद्यालय अपने स्तर से और सभी अशासकीय, निजी महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा का शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से विवि में जमा होगा। प्रायोगिक परीक्षा की अंकसूची दस अक्तूबर तक विवि को भेजनी होगी।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने श्रीदेव सुमन विवि की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। कहा, पहले तो विवि ने इसी साल से एनईपी लागू करने का दावा किया और बाद में इससे पलट गया। कहा, विवि कई कोर्स में नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस ही जारी नहीं कर पाया था। बिना तैयारी के घोषणा पर उन्होंने विवि को कटघरे में खड़ा किया है।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…