*मंत्री रेखा आर्या ने परिवार सहित किया दीपावली पूजन*
*समूचे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रभु श्रीराम से प्रार्थना, बोलीं- दीपों की इस आलौकिक आभा सा रोशन रहे राज्य के हर व्यक्ति का जीवन*
देहरादून: दीपावली के सुअवसर पर राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली पूजन किया। पूजन में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल साहू और उनके तीनों बच्चे शामिल हुए।
पूजन के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि दीपों का ये पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव का प्रकाश फैलाए और हम सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करे।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का स्मरण करते हुए कहा कि परमपुरुष रघुनन्दन रमण श्रीराम से मेरी यही प्रार्थना है कि वो हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलने की सद् बुद्धि दें और उनके स्थापित किए आदर्शों से प्रेरणा पाकर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाएं।
मंत्री रेखा आर्या ने कामना कि के हमारा प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन सदैव दीपावली की इस आलौकिक आभा सा प्रकाशवान रहे और उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करे।
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…