नैनीताल : जनपद नैनीताल के रामनगर इलाके से एक अजब गजब मामला सामने आया है ।यहां पांच महीने में 19 लोग एचआईवी संक्रमित निकल आये ।काउंसलिंग में सामने आया कि अधिकांश युवक एक किशोरी के साथ संपर्क में थे ।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी युवती के संपर्क में आये अन्य लोगों के भी एचआईवी संक्रमित होने की आकांशा है ।एचआईवी संक्रमित सभी लोगों की काउंसलिंग और ईलाज शुरू कर दी गयी है ।
नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत ने बताया कि नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पिछले 4 सालों में 75 एचआईवी पॉजिटिव के मामले सामने आए थे ।लेकिन इस साल अप्रैल महीने से लेकर अभी तक एचआईवी संक्रमित के 19 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया ।जब जांच की गयी तो एचआईवी पॉजिटिव ज्यादातर लोग एक किशोरी के संपर्क में थे ।वह 17 वर्षीय किशोरी ड्रग्स एडिक्ट है , युवक ड्रग्स का लालच देकर इसके साथ संबंध बनाते थे ।जहां संपर्क में आए लोगों की तबीयत खराब होने पर जब उन्होंने जांच कराई तो एचआईवी पॉजिटिव निकल आये , जिनमे कई व्यक्ति शादीशुदा है , जिनकी बीबियों में भी यह संक्रमण पाया गया है ।इस खबर से जिले में हड़कंप मच गया , किशोरी के संपर्क में आये अन्य लोगों का पता चलाया जा रहा है ।
बताते चले कि नैनीताल जिले में एचआईवी पॉजिटिव के केस लगातार बढ़े हैं , आंकड़ों पर गौर करें तो एचआईवी मरीजों के मामले में रामनगर सबसे ऊपर है ।
रामनगर के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में 2015 में 6, 2016 में 11, 2017 में 8, 2018 में 9, 2019 में 4, 2020 में 6, 2021 और 2022 में 4 एचआईवी संक्रमित मिले थे ।
वहीं नैनीताल जिले की बात करें तो वर्ष 2015 से मार्च 2024 तक 1009 एचआईवी पॉजिटिव निकले। अप्रैल से अब तक 93 नए एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले। वर्तमान में जिले में 1102 ऐसे मरीज हैं।
नैनीताल सीएमओ हरीश पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेमिनार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को निशुल्क दवा दी जाती है व उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाता है ।हालाँकि नैनीताल जिलाधिकारी ने ऐशी किसी घटना का संज्ञान होने से इनकार किया है ।
Post Views: 8
Post navigation
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…