दुःखद खबर : देहरादून से जुड़े चंडीगढ़ के मूल निवासी मित्तल परिवार ने पंचकूला ( हरियाणा) में सामुहिक आत्महत्या की ,कर्ज से था परिवार परेशान : – myuttarakhandnews.com

दर्दनाक घटना–: हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-27 में काफी देर से एक अनजान कार खड़ी थी, जिसमे असामान्य गतिविधि देखी जा रही थी,और कुछ देर बार कार में सभी हलचल बन्द हो गयी , मामले की गम्भीरता को देखते हुए हर्ष नाम के स्थानीय युवक द्वारा इस विषय में स्थानीय पुलिस को बुलाया गया ।
पुलिस के मुताबिक करीब 11 बजे रात उनको सूचना मिली , मौके पर पुलिस ने देखा कि सेक्टर 27 के मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों मृत अवस्था मे है ।
उन व्यक्तियों में एक व्यक्ति की सांसे चल रही थी जिसने बताया कि वह कर्ज से परेशान थे इसलिए सामुहिक आत्महत्या की है ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है बाकी मित्तल परिवार के 3बच्चे,व दोनों सास बहू है ।
सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतक परिवार का नम्बर देहरादून आरटीओ का होने के कारण परिवार को देहरादून को बताया जा रहा है ।
जिसपर देहरादून पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सामने आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था ।मूल रूप से परिवार चंडीगढ़ क्षेत्र का निवासी होना बताया गया ।इस समय परिवार कहाँ पर रहता था इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है ।
बताया जा रहा है कि परिवार बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के बाद पंचकूला आया था ।
मृतक परिवार के पास मिली कार मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है,
संपर्क करने पर गम्भीर नेगी ने बताया कि मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई , और मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने कार अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था, जो कार वर्तमान में मृतक परिवार के पास थी ।
नेगी के अनुसार मित्तल परिवार चंडीगढ़ में निवास कर रहे थे ।यह भी बताया जा रहा है कि मित्तल परिवार ने कुछ समय पहले ही देहरादून में टूर और ट्रेवल्स का काम शुरू किया था ,जो चला नहीं व इसी कारण उनपर काफी कर्जा भी चढ़ गया था ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

2 hours ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

8 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

8 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

8 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

11 hours ago