कर्णप्रयाग क्षेत्र की सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी गति: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 26 मई: उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से रविवार को कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGYSY) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में अधूरी सड़क और पुल परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक नौटियाल ने बताया कि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों पर पुलों का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन अप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) अब भी अधूरी पड़ी हैं, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी से बछुआबाण कोलानी और देवपुरी तक के मार्गों की स्थिति को लेकर चिंता जताई।
इसके अलावा, उन्होंने लाटूगैर से नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर भी ध्यान दिलाया, और अनुरोध किया कि इन सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराई जाए।

मंत्री जोशी ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देशबैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने PMGYSY के मुख्य अभियंता संजय पाठक को निर्देश दिया कि वे शीघ्र क्षेत्र का निरीक्षण करें और अधूरी अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को जल्द सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क मार्गों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को फील्ड विजिट कर जमीनी स्थिति का आकलन करना चाहिए।”
बैठक में अधिकारी भी रहे मौजूदइस अहम बैठक में मुख्य अभियंता गढ़वाल मनीष मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री जोशी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

7 minutes ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

6 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

6 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

9 hours ago