Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मानसून का हुआ ‘ब्रेक फेल’! बारिश-लैंडस्लाइड से चमोली में बदरीनाथ तो रुद्रप्रयाग में केदारनाथ एनएच बंद – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली/रुद्रप्रयाग: चमोली में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक बुरे हाल सड़क मार्गों के हैं. सड़क मार्ग बन्द होने से जगह-जगह आवाजाही कर रहे राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज जिले में कई स्थानों पर लैंडस्लाइड से सड़कें बंद पड़ी हैं. चमोली में बारिश से एनएच कई जगह बंद: ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी जगह-जगह बंद होने से दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी करें लग गई हैं. बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आए यात्रियों को भी जगह-जगह यात्रा मार्ग पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मार्ग अवरुद्ध होने से घंटों जाम जैसी स्थिति बन जा रही है. गुलाबकोटी, पागलनाला और पातालगंगा के पास नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है. इससे बदरीनाथ एवं हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.चीन सीमा को जोड़ने वाला एनएच लाल बाजार के पास टूटा: भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग का लाल बाजार के पास आधा हिस्सा टूट जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी बाधित हो गई है. इससे वहां रह रहे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई है. बरसात के समय खाद्य सामग्री इन जगहों पर कैसे पहुंचेगी, यह भी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है. बारिश होने से लैंडस्लाइड का खतरा लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ गया है.थराली ब्लॉक के संपर्क मार्ग और पुल टूटे: चमोली के थराली विकासखंड में भी गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग एवं स्थाई पुल बह जाने से ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है. ऐसे में अस्थाई पुल का निर्माण भी नहीं होने से ग्रामीण परेशान नजर आ रहे हैं. बारिश होने से और नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से संबंधित विभाग भी अस्थाई पुल बनाने में बेबस नजर आ रहा है. क्योंकि कई जगह पर पानी के कटाव के चलते नालों का जो स्पान हैं, वह बह गये हैं. वहां पर अस्थाई पुल बन पाना फिलहाल जान जोखिम में डालने के बराबर है. सूना, थराली, देवलग्वाड़, रतगांव का अस्थाई पुल बह जाने से ग्रामीण गांव में कैद होकर रह गए हैं. खाद्यान्न जैसी मूलभूत समस्या से ग्रामीण इन दिनों जूझ रहे हैं.रुद्रप्रयाग: केदारघाटी में रुक-रुककर बारिश हो रही है. बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर फाटा के निकट डोलिया देवी में मलबा आ गया है. इस कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है. हाईवे को खोलने का कार्य एनएच की ओर से जारी है. हाईवे पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. प्रशासन ने धाम आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह मौसम साफ होने पर ही यात्रा करें. रुद्रप्रयाग में डोलिया देवी में लैंडस्लाइड: केदारघाटी में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण भूस्खलन होने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. बारिश के कारण आये दिन केदारनाथ हाईवे फाटा के निकट डोलिया देवी में बंद हो रहा है. इस कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार रात को हुई बारिश के कारण हाईवे पर डोलिया देवी में दो स्थानों पर मलबा आ गया. सुबह से ही एनएच की ओर से हाईवे को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं. हाईवे पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है. रुद्रप्रयाग प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि वो मौसम को देखकर यात्रा करें. मौसम साफ होने पर ही धाम जाएं. बारिश के मौसम में यात्रा करने से यात्रियों को परेशानियां हो सकती हैं.तीर्थयात्रियों से जिला प्रशासन की अपील: डीएम डॉ सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. सबसे ज्यादा समस्या हाईवे के डोलिया देवी के पास हो रही है. यहां पर ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है. ऐसे में राजमार्ग पर गिरे मलबे और बोल्डर को साफ करने में भी दिक्कतें हो रही हैं. केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

6 minutes ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

28 minutes ago

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

9 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

9 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

9 hours ago