सोना चोरी का आरोप लगाकर खुद घिरते नजर आ रहे हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद





भूमा निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद पर की आरोपों की बौछार
रामालय ट्रस्ट के नाम पर सोना व नकदी एकत्र करने का लगा आरोप
देहरादून। केदारनाथ धाम में सोना चोरी का आरोप लगा कर सनसनी फैलाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद अब खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं। सोना चोरी के उनके आरोप पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी थी और उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद के शंकराचार्य होने पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद तमाम प्रमुख संतों द्वारा अविमुक्तेश्वरा नंद पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में अब हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध भूमा निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद पर आरोपों की बौछार करते हुए उनके विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग तक कर डाली है।
सोशल मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत के वायरल हो रहे वीडियो में भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने वर्तमान में देश में बढ़ते स्वयंभू शंकराचार्यों पर चिंता जाहिर की और स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद को भी स्वयंभू शंकराचार्य बताया। उन्होंने कहा की अविमुक्तेश्वरा नन्द के पास ना तो शंकराचार्य पद की कोई योग्यता है और ना ही शास्त्रों में लिखे गए नियमों के अनुसार वह शंकराचार्य पद पर विराजमान हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शंकराचार्य पद की गरिमा को गिरा रहे हैं। अविमुक्तेश्वरा नंद का धर्म-कर्म से कोई नाता नहीं है। इसके विपरीत वह हमेशा राजनीतिक बयान देकर सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में भी विवाद चल रहा है और उनके शंकराचार्य पद पर विराजमान होने पर रोक लगी है।
स्वामी अच्युतानंद ने अविमुक्तेश्वरा नंद पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनको रामालय ट्रस्ट के नाम पर एकत्र किये गए हजारों किग्रा सोने का हिसाब भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरा नन्द के गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर के नाम पर रामालय ट्रस्ट बनाकर और अरबों रुपए का सोना एवं नकदी लोगों से दान प्राप्त किया था। जिसका कोई हिसाब-किताब इन्होंने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अपने अनैतिक आचरण के कारण ही यह धनाढ्य लोगों के विवाह समारोह में शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि अविमुक्तवश्वरा नन्द द्वारा केदारनाथ मंदिर में सोना गायब होने की बात अपने ऊपर लगे आरोपों तथा पूर्व में रामालय ट्रस्ट के नाम पर प्राप्त किए गए हजारों किलो सोना व करोड़ों रुपए का हिसाब देने से बचने के लिए कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि केदारनाथ से सोना गायब हुआ है तो अविमुक्तेश्वरा नंद को उसका प्रमाण उनको देना चाहिए। इस तरह की अप्रमाणित बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अविमुक्तेश्वरा नन्द के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

11 minutes ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

33 minutes ago

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

9 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

9 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

9 hours ago