Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मॉनसून ने तोड़े बारिश के सारे रिकॉर्ड, कई जिलों में 10 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून में हुई बारिश ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं. लगातार उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में सड़क, पुल, घर, खेत, होटल, होम स्टे, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं मॉनसून में भारी बारिश के चलते आई आपदाओं में लोगों की मौतें भी हुई हैं. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. इतना ही नहीं कई लोग इन आपदाओं के कारण लापता भी हो गए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी. इस वजह से मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 10 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि उत्तराखंड में मॉनसून 24 जून से 27 जून के बीच दाखिल होता है लेकिन इस बार अप्रैल 2025 से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था. लगातार हो रही बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है.
आमतौर पर 15 अगस्त के बाद सभी जगहों पर बारिश का सिलसिला धीरे-धीरे कम होने लग जाता है. वहीं 15 सितंबर के बाद से बारिश का पैटर्न बहुत ही कम हो जाता है लेकिन इस बार सितंबर की शुरुआत से ही हो रही बारिश को देखते हुए लग रहा है कि सितंबर के पूरे महीने में भी ये सिलसिला जारी रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग के निर्देशक सीएस तोमर ने बताया कि अगले एक हफ्ते में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी.
उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में 1274.3 MM बारिश हुई
उत्तराखंड के 13 जिलों की बात करें तो 1 जून 2025 से 4 सितंबर 2025 तक सबसे ज्यादा 247 प्रतिशत बारिश बागेश्वर में हुई है. वहीं चमोली में 93 फीसदी, टिहरी गढ़वाल में 58 फीसदी, हरिद्वार में 54 फीसदी, अल्मोड़ा में 35 फीसदी, देहरादून में 31 फीसदी, उधम सिंह नगर में 32 फीसदी, उत्तरकाशी में 20 फीसदी और चंपावत में एक प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है. इसी तरह कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. ये जिले हैं नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल.
2024 में इन जिलों में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
इसी तरह साल 2024 में मॉनसून सीजन में उत्तराखंड में बागेश्वर जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई थी. बागेश्वर जिले में पिछले साल भी 223% बारिश ज्यादा रिकॉर्ड की गई थी. इसके बाद चमोली जिला जिसमें 74% बारिश ज्यादा दर्ज की गई थी. देहरादून में 21% ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई. अल्मोड़ा जिले में 13% बारिश और चंपावत जिले में 6% बारिश उधम सिंह नगर में 9% पिथौरागढ़ जिले में 7% बारिश, टिहरी जिले में 5% बारिश ज्यादा रिकॉर्ड की गई. साल 2024 में उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में बारिश कम रिकॉर्ड की गई थी जिसमें पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा -39% बारिश रिकार्ड दर्ज की गई थी इसके अलावा हरिद्वार और नैनीताल जिले में -15% बारिश, उत्तरकाशी में -5% रुद्रप्रयाग जिले में-4% बारिश रिकार्ड दर्ज की गई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

32 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

37 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

38 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

57 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

58 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

1 hour ago