Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पहाड़ों का धंसना जारी, घरों में दरारें आने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में धीरे-धीरे पहाड़ धंस रहे हैं जिससे आसपास बसे गांव की चिंता बढ़ने लगी है. कई लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं. प्रदेश में आई आपदा के बाद से लगभग 520 सड़के हैं जो अभी भी बंद पड़ी हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है. राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ के गांव पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में कई गांव में जमीन धंसने लगी है. इन गांव में घरों में बड़ी-बड़ी दरारें भी आ गई हैं जो कि एक बड़े खतरे का संकेत है.
लोगों ने रातों-रात छोड़ें घरदहशत में आए कई लोगों ने रातों-रात अपने घर छोड़ दिए हैं, जबकि कई गांव में प्रशासन ने ही लोगों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा हैl. हालात और चिंताजनक इसलिए हो गए हैं क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें नीचे की ओर धंसने लगी हैं.
प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 15 सितंबर से अभियान शुरू होने वाला है. इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों को दिशा निर्देश दे दिए हैं. इसको लेकर पीडब्ल्यूडी का कहना है कि 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है.
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने दी यह जानकारीलोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का उसी दिन का लक्ष्य है, लेकिन लगातार भारी बारिश की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है. विभाग की पूरी टीम बंद सड़कों को खोलने के काम में लगी है. देखने में आ रहा है कि सड़क के खुलने के बाद बारिश होने पर फिर से सड़क बंद हो रही है.
इसके बावजूद जल्द से जल्द सभी बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश में 520 सड़कें बंद हैं. लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें विभाग के तहत पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, 27 राज्य मार्ग, 17 मुख्य जिला, आठ अन्य जिला एवं 164 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं. इनमें पौड़ी जिले में 71, टिहरी में 43, चमोली में 53, रुद्रप्रयाग में 43, उत्तरकाशी में 65, देहरादून में 49, हरिद्वार में पांच, पिथौरागढ़ में 51, चंपावत में जो, अल्मोड़ा में 86. बागेश्वर में 12, नैनीताल में 32, उधम सिंह नगर जिले में एक सड़क बंद है. लोक निर्माण विभाग, बीआरओ 779 मशीन लगाई गई है. फिलहाल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों का जीना मुश्किल किए हुए है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

3 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

8 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

8 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago