माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ के दशम महंत बने शुभम गोस्वामी – my uttarakhand news

 
श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून,। माँ डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में  आयोजित सादे एवं धार्मिक समारोह में  शुभम गोस्वामी को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर का दशम महंत घोषित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शैलेंद्र ममगाईं, प्रवीण जुयाल एवं अनूप जी द्वारा संपन्न कराए गए।
महंत शुभम गोस्वामी अपने मिलनसार स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 24 अक्टूबर 1993 को हुआ तथा उन्होंने बी.टेक एवं एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की है। वह स्वर्गीय नवम महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र हैं। उल्लेखनीय है कि महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का देवलोक गमन 29 अप्रैल 2026 को हो गया था।
इसी अवसर पर हरिद्वार रोड स्थित श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और स्वर्गीय महंत रमन प्रसाद गोस्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi, नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi तथा Uddhav Thackeray ने भी अपने शोक संदेश भेजकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat, शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी, वैभव वालिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय गोयल, अजय सूद, सुनील उनियाल गामा, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल सहित मंदिर सेवा दल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

33 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

54 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago