Uttrakhand News: उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उपभोक्ता अब मेरा केवाईसी ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हर सदस्य का आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है। ऐप में आधार नंबर दर्ज करने के बाद फेस ऑथिटिकेशन के जरिए सत्यापन होगा। राशन कार्ड धारक नजदीकी राशन की दुकान पर केवाईसी करा सकते हैं। राशन में कोई बाधा ना आए इसके लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक कर दिया गया है।
ई-केवाईसी हुआ अनिवार्यबता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के तहत सभी जिलों में राशन कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराई जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से ई-केवाईसी ऐप जारी किया गया है। पू्र्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अनिवार्य होगी। इसके लिए कार्ड धारकों का आधार नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी जरूरी है, क्योंकि सत्यापन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी जाएगा।
राशन कार्ड धारकों को लेकर बड़ा फैसलाअधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपनी नजदीकि जनसेवा केंद्र या दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है, ताकी कार्ड धारकों को राशन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…