Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हुई मां की ममता शर्मसार, 6 दिन की बच्ची को झाड़ियों में फेंका – Uttarakhand

Mother’s love shamed in Uttarakhand, 6-day-old baby girl thrown in bushesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: अभी तो छह दिन भी नहीं हुए थे इस धरती पर जन्म लिए हुए थे। इस नन्ही जान ने भला ऐसा कौन सा गुनाह कर दिया कि तू अपने आंगन में मेरी मासूम किलकारियां नहीं सुनना चाहती, मेरी अठखेलियां नहीं देखना चाहती। तेरे आंगन में घुटनों के बल चलकर तेरे पास आती तो मेरी मुस्कुराहट तेरे कई दुखों को दूर कर देती।कहते हैं बच्चियां तो लक्ष्मी का रूप होती हैं आखिर ऐसी कौन सी तेरी मजबूरी थी कि तूने अपनी कोख से जन्म देने के बाद भी उस लक्ष्मी को मरने के लिए छोड़ दिया। तू वात्सल्य का सुख भी नहीं कबूल करना चाहती। ये सवाल पॉलीथिन में लपेटकर झाड़ियों में फेंकी गई छह दिन की नवजात अपनी मां से जरूर पूछती अगर वह कुछ बोल सकने लायक होती।जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र में हुई ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सब को स्तब्ध कर दिया है। लोगों ने मासूम की किलकारी सुनी तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मासूम को अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार मासूम स्वस्थ है।एक तरफ देश में बेटियां नई-नई ऊंचाइयों को छूकर मिसाल कायम कर रहीं हैं। शासन-प्रशासन की ओर से भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे बुलंद किए जा रहे हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र में ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मंदिर के पास एक छह दिन की नवजात बच्ची को पॉलीथिन में लपेटकर झाड़ी में फेंक दिया गया।आसपास रह रहे लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा। वहां पॉलीथीन में लपेटकर बच्ची को फेंका गया था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी टीम के साथ पहुंचे। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर दीपाली ने बताया कि बच्ची अभी स्वस्थ लग रही है उसे निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

18 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

24 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

29 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

30 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

36 minutes ago