देहरादून, । ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी अव्वल रही।एरावर्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलते हैं, तो उनका हुनर निखरता है और वे देश के भविष्य को संवारने के लिए तैयार होते हैं।क्लैश ऑफ कन्विक्शन्स प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी की प्रगति गुलाटी और माही सिंह ने बाजी मारकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द टन्स ब्रिज स्कूल की जन्नत कौर और जान्हवी द्वितीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में बेस्ट स्पीकर शिष्या पब्लिक स्कूल की आरोही बिष्ट और विपक्ष में बेस्ट स्पीकर माउंट फोर्ट एकेडमी की माही सिंह रहीं। इनोविस्टा (साइंस एग्जीबिशन) में माउंट फोर्ट एकेडमी के अदिति सिंह, सुहाशनी और वेदांश सिंह को प्रथम स्थान मिला, वहीं ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के आकर्ष त्यागी, वदेही भारद्वाज और अदिति पंवार दूसरे स्थान पर रहे। क्विज क्वेस्ट प्रतियोगिता में द टन्स ब्रिज स्कूल के राजर्षि चौधरी, अक्षत शर्मा और अर्णव थापा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट जूड्स स्कूल के अरिजीत सोलंकी, रोहन सिंह और रोनक बिष्ट को दूसरा स्थान मिला।ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रतिभागियों ने आयोजक होने के कारण खुद को पुरस्कारों से अलग रखा। ओवरऑल प्रतियोगिता में माउंट फोर्ट एकेडमी ने बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल दूसरे और द टन्स ब्रिज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi today felicitated Anjali…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 2 Nov: A four-day National Capacity Building Programme for…
By my uttarakhand news Bureau Rudraprayag, 2 Nov: Regular helicopter services operating from the Kedar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: A Jan Samadhan Diwas was organised at the…
CM launches publication ‘NKB Times’ in Haldwani my uttarakhand news Bureau Haldwani (Nainital), 2 Nov:…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Government employees from various departments are being trained…