19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त मा0 राज्यपाल –

  देहरादून,   उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि अतिथियों के आगमन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने तथा जरूरत के अनुसार वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मेरी शुरुआत खुद से’ का संदेश लेकर गुजरात रवाना हुआ उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल –

 देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर नशा-मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक…

12 minutes ago

पांच साल में उत्तराखंड में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 के पार –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के…

24 minutes ago

दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर ही बिकेंगे पटाखे, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य –

 देहरादून,। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के…

31 minutes ago

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों की यात्रा पर रहेगा फोकस –

 देहरादून,  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित…

39 minutes ago

एरावर्स में माउंट फोर्ट अकादमी अव्वल रही… –

देहरादून, । ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में…

1 hour ago