अंकिता केस में तेज हुआ आंदोलन, अब 8 फरवरी को महापंचायत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में 40 से अधिक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भाग लिया।
 
 
बैठक में सभी विपक्षी दलों ने महापंचायत में शामिल होने की पुष्टि की, जबकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए जनता से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
 
 
बैठक में मौजूद संगठनों ने महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और हर परिवार से कम से कम एक-दो लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने के लिए सुरक्षा और अनुशासन समिति गठित की गई।
 
 
वक्ताओं ने सरकार के रुख पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सीबीआई जांच की घोषणा पर्याप्त नहीं है। जनता की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।
 
 
बैठक में 32 संगठनों ने प्रत्यक्ष और 11 संगठनों ने अप्रत्यक्ष समर्थन दिया। बैठक की अध्यक्षता यशवीर आर्य ने की, संचालन निर्मला बिष्ट और संयोजन कमला पंत ने संभाला। मोहित डिमरी और रोशन धस्माना सहित कई प्रमुख सामाजिक नेता मौजूद रहे।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

2 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

3 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

3 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

3 hours ago

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

5 hours ago