देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा लगातार दूसरे वर्ष भी बड़ी सफलता की ओर बढ़ रही है। चारधामों के कपाट बंद होने के बाद भी तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है और अब तक 34 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों—ऊखीमठ, पांडुकेश्वर, जोशीमठ, मुखवा और खरसाली—में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए प्रचार के बाद शीतकालीन यात्रा को नई पहचान मिली है।
चारधाम यात्रा प्रबंधन संगठन के अनुसार इस वर्ष अब तक 34,140 श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में शामिल हो चुके हैं। अभी लगभग ढाई महीने की यात्रा शेष है, ऐसे में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
ऊखीमठ बना श्रद्धालुओं की पहली पसंद
ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं, जहां 20 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन किए। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा से पर्यटन कारोबार को नई गति मिली है और सरकार इसे और विस्तार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Post Views: 2
Post navigation
कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 15 दिन में बदलेगी Entry-Exit व्यवस्था; Registration…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…
नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…
हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun A plumber allegedly stabbed three people — a couple and…