सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग भारत सरकार के समक्ष रखी है। – पर्वतजन

टिहरी गढ़वाल — सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग भारत सरकार के समक्ष रखी है।
 
इस क्रम में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट कर पत्र के माध्यम से भिलंगना क्षेत्र की शैक्षिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। यह पहल क्षेत्रीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

 
भेंट के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक दुर्गमता, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित शैक्षिक सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को समान एवं बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद महोदया द्वारा भिलंगना विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जनहितकारी एवं अत्यंत आवश्यक मांग को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
 
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु भारत सरकार स्तर पर ठोस प्रयास किए जाने पर क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर घनसाली विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने भी इस महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल के लिए सांसद महोदया का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
 
विधायक श्री शक्तिलाल शाह जी ने कहा कि सांसद महोदया टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध रहकर कार्य कर रही हैं।
क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का मानना है कि भिलंगना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की दिशा में मजबूत आधार प्राप्त होगा।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

DIT विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस 2026 का आयोजन, आवास के अधिकार, पेशेवर अवसरों और वास्तुकला के भविष्य पर हुई चर्चा –

देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…

48 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

1 hour ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

2 hours ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

3 hours ago