Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात, फूंक मारकर महिला को किया बेहोश; चेन कुंडल ले उड़े ठग – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। अस्पताल से घर लौट रही एक महिला से पता पूछने के बाद ठगी का शिकार बना दिया गया। आरोपितों ने चेहरे पर फूंक मारकर महिला को बेहोश कर दिया और फिर सोने की चेन व कुंडल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी मनसा देवी हिल बाइपास निवासी संजू गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी माता शिखा गुप्ता सरकारी अस्पताल से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब ढाई बजे पोस्ट आफिस वाली गली में तीन अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और एक डाक्टर की दुकान का पता पूछने लगे।
जानकारी नहीं होने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर फूंक मारी, जिससे वह बेहोश हो गईं। होश आने पर उनके कानों के सोने के कुंडल और गले की सोने की चेन गायब थी। उन्होंने किसी तरह घर सूचना दी। तब स्वजनों ने उपचार कराया और पुलिस को शिकायत दी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

1 hour ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago