देहरादून: देहरादून नगर निगम अब शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल के निर्देशों के तहत नगर निगम के भूमि अनुभाग ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ पर रखे अवैध बोर्ड, ठेली और होर्डिंग्स हटाने का काम कर रही हैं।
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि चाहे यह रेजिडेंशल एरिया हो या बाजार, किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नगर निगम की टीम द्वारा तुरंत हटाया जाएगा। हालांकि, कई जगहों पर इस कार्रवाई का विरोध भी देखा जा रहा है। ऐसे में अब यह अभियान पुलिस बल के सहयोग से चलाया जा रहा है, ताकि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम का कहना है कि इस कदम से शहर की सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
Post Views: 8
Post navigation
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…