नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने बढ़ाया मदद का हाथ, असहाय परिवार को मिला सहारा –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आशीष थपलियाल के असामयिक निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके परिवार को राहत मिली है। कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह की पहल पर मृतक की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुरूप नगर पालिका में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इससे परिवार को नियमित आय का सहारा मिलने के साथ बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है।
पति के निधन के बाद आशीष थपलियाल की पत्नी आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर मदद की अपील भी की, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने पहल करते हुए परिवार की सहायता सुनिश्चित कराई।
नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि मानवता के आधार पर मृतक की पत्नी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नगर पालिका में रोजगार दिया गया है, ताकि परिवार को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व भी है।
परिजनों ने कहा कि इस सहयोग से कठिन समय में उन्हें नई उम्मीद मिली है। उन्होंने गणेश शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार मिलने से परिवार को स्थायी सहारा मिला है और बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को लेकर उनकी चिंता काफी हद तक कम हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी गणेश शाह की पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि किसी जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ रोजगार उपलब्ध कराना अधिक प्रभावी कदम है। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सकारात्मक उदाहरण बताया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago