Categories: hindiUttarakhand

जमानत पर छूटा हत्या का आरोपी बना ‘आग उगलता शैतान’, पहले छेड़छाड़ की; फिर तीन वाहनों को लगाई आग – myuttarakhandnews.com

ऊधम सिंह नगर: दिल्ली में हत्या के एक आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद अराजकता मचा दी। उसने पहले एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और फिर सामिया लेक सिटी के गेट पर तीन वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
दिल्ली में हत्या के मामले में जमानत पर छूटा आरोपी अराजकता पर उतारू है। महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश के बाद उसने सामिया लेक सिटी के गेट पर खड़ी दो शिक्षिकाओं की स्कूटी समेत तीन वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली निवासी रवि यादव काशीपुर रोड स्थित सामिया लेक सिटी में रह रहा है। शनिवार की सुबह वह कॉलोनी के गेट पर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें निजी स्कूल की दो शिक्षिकाओं की स्कूटी और एक बाइक आंशिक रूप से जल गईं। सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर एक गार्ड की वर्दी उतरवा दी। हंगामा होने पर कालोनी के लोग एकत्र हुए तो आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।
कालोनी के लोगों का कहना है कि आरोपित पूर्व में रुद्रपुर कोतवाली से तमंचे में जेल जा चुका है। उसने महिला से छेड़छाड़ की और लोगों को तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। उनके अपनी हरकतों से पूरे इलाके के लोगों को परेशान कर रखा है। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

29 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

50 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

51 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

12 hours ago