दीपावली के बाद प्रवासियों की वापसी शुरू
दीपावली का समापन होते ही लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र के प्रवासियों का दिल्ली, मुंबई, देहरादून, बेंगलुरु, बरेली जैसे महानगरों की ओर लौटना शुरू हो गया है। त्योहारी सीजन के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते सीटों के लिए मारामारी देखी जा रही है। लोहाघाट डिपो प्रभारी जगदीश नारायण और वरिष्ठ लिपिक सूरजभान ने बताया कि डिपो यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिपो की 15 नियमित बसों के साथ-साथ अतिरिक्त बसों का संचालन भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए किया जा रहा है।
बसों की कमी से लोहाघाट में यात्रियों को परेशानी
दीपावली के बाद प्रवासियों की वापसी के चलते लोहाघाट डिपो पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जिस वजह से बसों की कमी अब यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। डिपो प्रशासन ने दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस चलाने की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बावजूद इसके, कई यात्रियों को टैक्सी से सफर करना पड़ रहा है, जबकि कुछ बसों की हालत इतनी खराब है कि वे गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में लोगों ने शासन और प्रशासन से लोहाघाट डिपो को नई बसें देने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…