Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में लूडो खेलने से मना करने पर हत्या, शहनवाज ने कहा ‘तुम छोटे हो’ तो गोलू ने सिर पर मारी ईंट – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। ईदगाह मैदान में दोस्तों के साथ लूडो खेल रहे खेड़ा निवासी युवक ने मोहल्ले के ही युवक को छोटा होने की बात कहते हुए लूड़ो खिलाने से इंकार कर दिया। इससे रंजिशन युवक ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।
छोटा बताते हुए खिलाने से मना कर दियावार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी 27 वर्षीय शाहनवाज पुत्र आजिद 12 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित ईदगाह मैदान में टहलने गया था। वहां पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त आजम, कासिम, वसीम, अरमान, चांद समेत अन्य युवकों के साथ लूडो खेलने लगा।
आरोप है कि इस दौरान वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी गोलू पुत्र स्व.शाहिद अली उर्फ दद्दा वहां पहुंचा और लूडो खेलने की बात कहने लगा। शाहनवाज ने उसे छोटा बताते हुए खिलाने से मना कर दिया और डांटकर गाेलू को भगा दिया। कुछ देर बाद गोलू दोबारा आया और पीछे से शाहनवाज के सिर पर ईंट से जान से मारने की नीयत से वार कर दिया।
ईंट लगने से शाहनवाज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इसका पता चलते ही स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया।
गुरुवार रात को उसकी हालत और बिगड़ गई। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया।इसका पता चलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर सीओ सिटी विभव सैनी, कोतवाल प्रकाश दानू, एसएसआइ खुशवंत सिंह, रम्पुरा चौकी प्रभारी दीपक कौशिक पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

8 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

28 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago