Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छह घंटे से लगातार बाारिश, सड़क पर बहने लगा झरना; आपदा जैसे हालात – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार सुबह से शाम चार बजे तक लगातार मूसलधार वर्षा जारी रही। जिस कारण यहां आपदा जैसे हालात बन गए। मुनस्यारी सहित क्षेत्र में गुरुवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग के ला-झेकला क्षेत्र में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। ला झेकला में 7 अगस्त 2009 भारी भूस्खलन हुआ था। जिसमें 44 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
सभी नदी नाले उफान परथल मुनस्यारी और जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग बंद होने से मुनस्यारी तहसील का संपर्क कट चुका है। सभी नदी नाले उफान पर है। थल मुनस्यारी का मार्ग पर रातीगाड़ में भारी भूसखलन नाला ऊफान में आ चुका है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं और इसी मार्ग पर ला झेकला में बला नाले का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और मार्ग बंद है।
जौलजीबी मुनस्यारी मार्ग घिघरानी से आगे कई स्थानों पर बंद हो चुका है। टनकपुर तवाघाट हाईवे कूलागाड़, एलागाड़, तवाघाट लिपुलेख मार्ग भी रात से ही बंद है। मुनस्यारी तहसील सहित पूरी चीन सीमा से सम्पर्क कटा है। सौ से अधिक गावों का अपने तहसील मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। लगातार बारिश जारी रहने से प्रशासन अलर्ट मोड में है।
काली-गोरी नदी का जलस्तर बढ़ा, जौलजीवी पुलिस की अपीलभारी बारिश के चलते काली और गोरी नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जौलजीवी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अपर उपनिरीक्षक महेश पंत द्वारा आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने, बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी-नालों से दूर रखने तथा अनावश्यक रूप से जोखिम न उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण काली और गोरी नदी सहित स्थानीय गधेरों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

43 minutes ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

7 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

12 hours ago