300 रुपये के चक्कर में रायपुर में बुजुर्ग दंपती समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

प्लंबर ने पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत तीन को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
दो साल से बुजुर्ग दंपती के घर करता था प्लंबिंग का काम, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने वारदात के आरोपी प्लंबर राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करता था। मंगलवार को भी दंपती ने उसे काम के लिए घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पेचकस से हमला कर दंपती की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला नौकरानी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम से रायपुर थाना पुलिस को विष्णुलोक कॉलोनी में एक घर में चोरी और एक व्यक्ति को लोगों द्वारा पकड़ लिए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपती और एक महिला लहूलुहान हालत में अचेत पड़े थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के परिजनों की तहरीर पर रायपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिए गए आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक सोने की चेन भी बरामद हुई है।
 
सीसीटीवी में घर की ओर अकेले जाता दिखा आरोपी
 
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी बुजुर्ग दंपती के घर की ओर अकेले जाता दिखाई दिया है। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
 
पूछताछ में आरोपी ने बताई वारदात
 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था। मंगलवार को भी दंपती के बुलाने पर वह उनके घर पहुंचा था। काम पूरा होने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उसने पेचकस से बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली नौकरानी दंपती की आवाज सुनकर वहां पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
 
मृतकों के नाम
 
रजनी कपूर (75) पत्नी रमेश चंद्र कपूर, निवासी लेन नंबर दो, विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून। रमेश कपूर (80) पुत्र स्व. द्वारिका दास कपूर, निवासी उपरोक्त। तिलया देवी उर्फ शीला (48) पत्नी स्व. पवन राम, निवासी बिहारी बस्ती, विद्या विहार, थाना रायपुर, देहरादून। वह बुजुर्ग दंपती के पड़ोस में काम करने वाली नौकरानी थी। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी इंद्रेश नगर, नियर सहारनपुर चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून। मूल निवासी बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश। के रूप मै हुई अभियुक्त के पास से वारदात में प्रयुक्त पेचकस। एक सोने की चेन बरामद हुए


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा चुनाव: अफसर करेंगे 12 हजार मतदान केंद्रों का निरीक्षण, जमा होंगे लाइसेंसी हथियार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अधिकारी 12 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण…

2 minutes ago

हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील

कृषकों की पहचान और भूमि संबंधी विवरणों का होगा डिजिटल अभिलेखीकरण, कृषि योजनाओं का लाभ…

4 minutes ago

देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर से आवाजाही की संभावनाओं पर होगा…

25 minutes ago

आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून:  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विलासपुर काड़ली के मसंदावाला में मानसून सीजन के…

1 hour ago

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

3 hours ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

3 hours ago