देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के आरोप में 32 वर्षीय शानू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई करीब आठ लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी शत-प्रतिशत बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, बसंत कुंज निवासी अमित कुमार क्षेत्री छह अक्तूबर को निजी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी ज्वैलरी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सुरागरसी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, छह अक्तूबर की रात चेकिंग के दौरान मालिक चौक से आगे शास्त्रीनगर खाला पुलिया के पास शानू को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद हुई।
नशे की लत पूरी करने के लिए की चोरी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वसंत कुंज स्थित मकान की रेकी की थी। मौका मिलने पर उसने घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की ज्वैलरी बेचने के लिए बाहर निकलने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये सामान हुआ बरामद
पीली धातु का एक मंगलसूत्र-पीली धातु की दो अंगूठिया- सफेद धातु के एक जोड़ी झुमके पीली धातु का एक झुमका,सफेद धातु की एक अंगूठी, पीली धातु के एक जोड़ी टॉप्स बरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है।
पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक आरोपी शानू के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में वर्ष 2020 में तथा बसंत विहार थाने में वर्ष 2024 और 2026 में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शानू पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी मुस्लिम बस्ती, शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून। उम्र 32 वर्ष। के रूप मै हुई
Post Views: 1
Post navigation
अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain Chief Minister Pushkar Singh Dhami took the road route from…
Demanding discussion on corruption under rule 310, Congress members create ruckus in the house PIONEER…
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता, विपक्ष से सदन की…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त…