देहरादून, हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से आए मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून एवं निरीक्षक नरेश राठौड़ के साहस और तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदम समाज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए निरीक्षक नरेश राठौड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके अदम्य साहस को सराहा। साथ ही, उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को पूर्ण समर्थन देते हुए स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करने वालों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…