अपराधउत्तराखंड
Share0
*नशे के सौदागरों की हर कोशिश को नाकाम करने में जुटी चमोली पुलिस, 6.23 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिऱफ्तार*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली पुलिस नशे के सौदागरों की हर कोशिश को नाकाम करने में लगी है। अपने अभियान के तहत चमोली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6.23 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके द्वारा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।एसपी चमोली सर्वेश पंवार के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल हुई। बीते कल की रात्रि में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस और एसओजी टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल भगत (कोतवाली कर्णप्रयाग),कांस्टेबल रविकांत, एसओजीकांस्टेबल सलमान द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान, कर्णप्रयाग से सिमली मार्ग पर स्थित जखेड़ गांव की यात्री शेड के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसकी पहचान अमन सैलानी पुत्र वीरेंद्र लाल निवासी गांधीनगर कर्णप्रयाग जिला चमोली के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से 6.23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने नशे की इस खेप के परिवहन में प्रयोग की जा रही एक KTM मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण संख्या UK07FA1292 है, को भी मौके से जब्त कर लिया। अभियुक्त अमन सैलानी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 19/25, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। जब्त की गई मोटरसाइकिल को भी नियमानुसार सीज कर दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…