Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के जोशीमठ में फिर दिखा ‘रहस्यमयी’ गड्ढा, शहरवासियों की बढ़ी चिंता – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के आपदा प्रभावित जोशीमठ शहर के गांधी नगर वार्ड में बदरीनाथ हाईवे पर भू-धंसाव के चलते फिर सात फीट गहरा गड्ढा उभरने से शहरवासी सहमे हुए हैं। इसी स्थान पर उत्तर रेलवे का आरक्षण केंद्र भी है। वहां से वाहनों की सुरक्षित आवाजाही कराई जा रही है। उधर, बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) का कहना है कि गड्ढे को भरवाया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण शहर में इस तरह के गड्ढे पूर्व में भी उभरते रहे हैं।कम नहीं हो रही चिंताजनवरी 2023 से भू-धंसाव का दंश झेल रहे जोशीमठ वासियों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही। तब शहर के 868 भवनों में दरारें आने से प्रभावित 296 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा था। इसके अलावा, दो होटल ध्वस्त भी कर दिए गए थे। अब एक बार फिर शहर के गांधी नगर वार्ड में बदरीनाथ हाईवे पर लगभग सात फीट गहरा गड्ढा हो गया। मंगलवार को स्थानीय प्रशासन, पुलिस व बीआरओ की टीम ने इस गड्ढे का निरीक्षण किया। इसके बाद बीआरओ ने तत्काल गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।डेंजर जोन में है गांधीनगर वार्डवहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान भी हाईवे पर एक गड्ढा बन गया था, जिसकी तत्काल मरम्मत करा दी गई थी। कहा कि शहर में इस तरह बार-बार भू-धंसाव होना उनकी चिंता बढ़ा रहा है। वैसे भी गांधीनगर वार्ड भू-धंसाव की दृष्टि से डेंजर जोन में है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…

1 hour ago

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…

2 hours ago

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष फोकस

वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…

3 hours ago

उत्तराखंड की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगी फायदे की जानकारी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…

5 hours ago

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है ये धाम | | my uttarakhand news

Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…

6 hours ago