छावनी क्षेत्र में लगाई जाएंगी 300 एलईडी लाइट्स, 100 सोलर लाइट्स, 60 फ्लड लाइट
नैनीताल। वर्ष 1878 में स्थापित हुआ नैनीताल का छावनी परिषद शीघ्र ही देश का पहला सीसीटीवी कवर्ड छावनी परिषद बनेगा। त्रिनेत्र अभियान के तहत छावनी परिषद प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी की जा चुकी है। इसमें दो फेज का कार्य शुरू हो चुका है। तीसरे चरण का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में इसे प्रभावी करने की योजना है। समारोह पूर्वक उद्घाटन के साथ नगर का छावनी परिषद सुरक्षित कैंट बन जाएगा।
कैंट के सीईओ वरुण कुमार ने पूरे छावनी क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए त्रिनेत्र अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सीसीटीवी, एलईडी लाइट्स, फ्लड लाइट्स आदि लगाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे छावनी क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 150 कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में 300 एलईडी लाइट्स, 100 सोलर लाइट्स, 60 फ्लड लाइट आदि लगाई जाएंगी। सितंबर में इसका शुभारंभ किया जाएगा।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…