ग्राफिक एरा में एआई और डेटा विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

  देहरादून , । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज है और इसकी दिशा भी मानव बुद्धि, विवेक और दृष्टि ही तय करेगी। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हो गई। संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डा. एस. एन. रंगनेकर ने कहा कि एआई का प्रभाव इस बात से तय होता है कि हम अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से इसका किस तरह उपयोग करते हैं। मानव बुद्धि ही एआई की आधारशिला है, इसलिए इसकी वास्तविक सफलता तभी है, जब तकनीक मानव बुद्धिमत्ता का विकल्प बनने के बजाय उसे और अधिक सक्षम बनाने का माध्यम बने। प्रो-वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि एआई केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसका उपयोग मानव हित, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को केंद्र में रखते हुए किया जाना चाहिए। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बिजनेस डिसीजन में एआई की भूमिका, डेटा साइंस और एआई से जुड़ी चुनौतियां एवं नैतिक मुद्दे और बिजनेस फोरकास्टिंग में एआई जैसे विषयों पर व चर्चा की जाएगी। इस संगोष्ठी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और एआईसीटीई ,नई दिल्ली ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डा. नवनीत रावत, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के हेड डा. एन. एस. बोहरा के साथ कन्वीनर डा. गिरीश लखेड़ा और डा. रत्नाकर मिश्रा, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

59 minutes ago

Virasat Sadhana blossoms with melodious voices of school students

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…

1 hour ago

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

1 hour ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

3 hours ago