ग्राफिक एरा में पिटकुल कर्मचारी सीख रहे हैं एआई की बारीकियां –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पिटकुल कर्मचारियों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन और एआई टूल्स के उपयोग के तरीके सीख रहे हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना जरूरी है। एआई सरकारी कामकाज को सरल और प्रभावी बनाने के साथ दस्तावेज, डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया में उपयोगी हो सकती है। दो दिवसीय कार्यशाला में पिटकुल कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के साथ चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट कॉपायलट और पावर बीआई के उपयोग सिखाए जाएंगे। इस कार्यशाला का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और पिटकुल के संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ. विशाल सागर, डॉ. श्याम एस. कपरी, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ सुरुचि शर्मा शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए पिटकुल के कर्मचारी शामिल रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

11 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

2 hours ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

3 hours ago