विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध तरीके से पूरा करें योजनाएं: –


देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने  देहरादून में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जनहित से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचना चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।शहरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोरशहरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने शहरों में पेयजल वितरण व्यवस्था, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों के कारण आम जनता को लंबे समय तक असुविधा का सामना न करना पड़े।जल स्रोतों के पुनर्जीवन को मिले प्राथमिकताजलागम प्रबंधन विभाग की समीक्षा करते हुए कैड़ा ने जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान तेज करने के निर्देशपर्यावरण विभाग की समीक्षा में मंत्री ने विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पौधरोपण एवं प्लास्टिक उन्मूलन अभियानों को गति देने तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने और बजट का शत-प्रतिशत पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में तीनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

हुड़दंगियों पर भारी पड़ी दून पुलिस की सख्ती, यू-ट्यूबर समेत चार हिरासत में –

देहरादून। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ दून पुलिस…

29 minutes ago

Uttarakhand Weather Alert: Yellow Alert Issued Till October 11, Snowfall and Thunderstorms Likely

Dehradun: Weather conditions in Uttarakhand are set to change significantly following the withdrawal of the…

2 hours ago

युवा और नए चेहरों पर दांव; उत्तराखंड में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा ने कर ली बड़ी तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता…

3 hours ago

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के छात्रों के लिए खुला वित्तीय नियोजन में करियर का नया रास्ता –

देहरादून,  एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने फाइनेंशियल प्लानिंग…

3 hours ago

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम –

 हरिद्वार, । दिव्य प्रेम मिशन, हरिद्वार के वंदे मातरम इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय पुरुषोत्तम मित्तल…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…

3 hours ago