देहरादून पुलिस के नेहरू कॉलोनी थाने ने पकड़ी 150 पेटी देशी शराब : – myuttarakhandnews.com


देहरादून थाना नेहरुकोलोनी :आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । 10अप्रैल 2024 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चंचल डेरी तिराहे से पिकअप वाहन नम्बर UK 07CB 5930 में अवैध रूप से 150 पेटी देशी जाफरान व माल्टा शराब पकड़ा ।तथा 1 अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 127/24 धारा 60/72 EX ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि प्रदीप नाम के व्यक्ति ने उसे उक्त शराब हर्रावला शराब के ठेके से दी थी, जिसे प्रदीप द्वारा उसे चकराता रोड पर कनॉट प्लेस के पास छोड़ने के लिए कहा था। कनॉट प्लेस में प्रदीप का कोई आदमी आकर उससे उक्त माल की डिलीवरी लेने वाला था।गिरफ्तार व्यक्ति – संदीप पुत्र गुरु प्रसाद निवासी डी ब्लॉक सरस्वती विहार थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 40 वर्ष150 पेटी देशी शराब (जफरान 62 पेटी व माल्टा 88 पेटी )(अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये)वाहन पिकअप संख्या UK 07CB 5930 सफेद कलर जब्त किये गये ।थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम- उ0नि0 योगेश दत्त, व0उ0नि0 नेहरुकोलोनी, उ0नि0 दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून , हेड कानि0 269 विद्या सागर , कानि0 1589 विवेक राठी , कानि0 208 प्रमोद बुटोला, कानि0 1160 धर्मवीर , कानि0 77 सागर राई शामिल थे ।

Post Views: 7

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks